नोटबंदी से जनता त्रस्त , महाराष्ट्र सीएम की पत्नी अमिताभ संग नाचने में मस्त

मुंबई : नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों की कतारों में लगभग 80 लोगों की जान जा चुकी है | लेकिन केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को जनता से कोई सहानुभूति नहीं है | महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमिताभ बच्चन संग नाचने में मगन हैं |

मुख्यमंत्री फड़नवीस की पत्नी टी सीरीज़ के साथ एक एलबम सांग कर रहीं है | सोशल मीडिया पर अमृता का ग्लैमरस अवतार चर्चा में बना हुआ है|  इस विडियो सॉन्ग का टाइटल है ‘फिर से’|

अहमद खान और उनकी टीम को दक्षिण मुंबई के ओपेरा हाउस में मंगलवार को सुबह 9 बजे पहुंचे | एक वीडियो शूट के लिए अमिताभ बच्चन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता लाल रंग की ड्रेस और हाइ हील्स में ग्लैमरस अवतार में पहुंची | अमृता वीडियो में अमिताभ का हाथ पकड़कर डांस स्टेप करती दिख रही हैं | इसमें दर्शाया गया है कि अमिताभ एक आर्ट स्कूल चलाते हैं और अमृता उसमें एडमिशन लेना चाहती हैं |
इस वीडियो में दोनों के बीच बातचीत करते हुए एक सीन भी शामिल किया गया है, इस बात की जानकारी अहमद खान ने दी जो कि इस गाने को डायरेक्टर कर रहे हैं| इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने भी इसे ट्विटर पर शेयर किया है। बता दें कि इस गाने को गाया भी सीएम फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने है|

अमृता इससे पहले पहले न्यूयार्क में हुए एक चैरिटी फैशन शो में भी रैंप वॉक किया था| फडणवीस कुणाल कोहली की फिर से और प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में प्लेबैक सिंगिंग की थी | उनकी आवाज़ को उसमें काफी पसंद किया गया था |