पत्नी की हत्या करके अंगों को शहर में डालने वाला पति गिरफ्तार

अलवर: राजस्थान के अलवर शहर में पत्नी के शरीर के टुकड़े करके अलग-अलग जगहों पर डालने वाले उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी योगेश मल्होत्रा को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। योगेश ने धनतेरस की शाम अपनी पत्नी आरती देवी से झगड़े के बाद रात में हत्या कर दी और मिट्टी का तेल डाल कर शव को आग लगा दी लेकिन शव नहीं जला तो उसने पत्नी के शरीर के टुकड़े करके उन्हें शहर में कई स्थानों पर डाल दिया। इस के बाद आरोपी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और पुलिस को भ्रमित करने के लिए लाश के टुकड़ों को शहर में कई स्थानों पर फेंक दिए थे। इसके बाद आरोपी अपनी तीन साल की बेटी को लेकर फरार हो गया।