पाॅपुलर फ्रंट दिल्ली प्रदेश की ओर से ज़रूरतमंद छात्रों को बांटी गई स्काॅलरशिप

पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से देश भर में लोन स्काॅलरशिप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 04 मार्च को नई दिल्ली में स्थित पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मुख्यालय में एकदिवसीय प्रोग्राम के दौरान 72 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्काॅलरशिप की दुसरी किश्त दी गई। जिनमें पत्रकारिता और वकालत के मैदान से जुड़े छात्रों को प्राथमिकता दी गई।

प्रोग्राम की शुरूआत वारीस खान दिल्ली प्रदेश कमेटी सदस्य ने कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए की, और कहा कि गरीब और पिछड़े समाज के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह स्काॅलरशिप लोन दिया जा रहा है। इस प्रोग्राम में पाॅपुलर फ्रंट के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों से विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी कराई गईं। जिनमें आपसी जान-पहचान और माॅक इंटरव्यू शामिल हैं।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परवेज़ अहमद ने छात्रों को उनकी सामाजिक ज़िम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कहा कि छात्रों की सोच एक हद तक सीमित रह गई है, छात्रों को अपनी सोच को विस्तार देना चाहिए और समाज में अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए हमें समाज में बढ़ती दरिंदगी को खत्म करके मानवता को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रोग्राम के दौरान छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण व प्रप्ति के गुर सीखाने के लिए उनके सामने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और साथ ही उन्हें अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों में शामिल करके अमली तरबियत भी दी गई।

इस अवसर पर एडवोकेट मोहम्मद युसुफ राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया, नोर्थ जोन अध्यक्ष ए. एस. इस्माइल, राष्ट्रीय जनसम्पर्क निदेशक डाॅ शमून,नासीर तुम्बे, राष्टीय ईंचार्ज कम्युनिटी डेवलपमेन्ट व अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने भाग लिया और छात्रों को अपने हाथों से स्काॅलरशिप देने के साथ अपने अनुभव और विचार भी साझा किये। प्रोग्राम के अंत में मुहम्मद इलियास दिल्ली प्रदेश सचिव पाॅपुलर फ्रंट ने सबका धन्यवाद किया।