पुरुषों में घट रही है प्रजनन शक्ति, खान- पान के अलावा यह भी है जिम्मेदार!

आज के दौर में बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियां घर कर रही हैं। ज्यों—ज्यों हमारी जीवनशैली में परिवर्तन हो रहा है, त्यों—त्यों कई परेशानियां भी जीवन में आ रही हैं। आपके बदलते खान—पान का असर आपकी प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है। आज के समय में बदलती जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर पुरुषों की प्रजनन शक्ति पर पड़ा है और उनके स्पर्म काउंट में तेजी से गिरावट आई है।

प्रजनन शक्ति गिरने के पीछे खान—पान के अलावा कई अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं। इन कारकों में वायु प्रदूषण, केमिकल्स, तनाव, गैजेट्स का इस्तेमाला आदि शामिल हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक लाइफस्टाइल में जो बदलाव आ रहे हैं, उनकी वजह से प्रजनन क्षमता घट रही है।

इतना ही नहीं इन बदलावों से स्पर्म की गुणवत्ता और उसकी कार्यविधि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हालांकि थोड़ी सावधानी रखने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

स्पर्म काउंट का करें एनालिसिस— अगर आप चाहते हैं कि आपके स्पर्म की संख्या बढ़े, तो आप सबसे पहले उसका एनालिसिस करें। सही रिजल्ट पाने के लिए एक महीने में फिर से इसका एनालिसिस करें।

स्पर्म काउंट की समस्या अगर मनोवैज्ञानिक है, तो आप किसी मनोवैज्ञानिक से सलाह ले सकते हैं। इसके साथ ही इसे सुधारने के लिए कुछ विटामिन्स भी फायदेमंद हैं।

साभार- ‘न्यूज ट्रैक’