पुलिस मुठभेड़ में ‘गाय स्मगलर’ की मौत, एक ज़ख़्मी

कुरुक्षेत्र:पुलिस ने बताया कि इतवार के रोज़ सुबह सवेरे 8 मामलों में नामज़द एक मुब्यना गाय स्मगलर हरियाणा पुलिस के साथ थानेसर इलाक़े में हुई मुठभेड़ में हलाक हो गया, जबकि उसका साथी ज़ख़्मी हो गया|

कुरुक्षेत्र के सुपरिटेंडेट ऑफ़ पुलिस (SP) समरदीप सिंह ने बताया कि, हलाक हुए शख्स की शिनाख्त यमुनानगर के आबिद (27) के तौर पर हुई, उसके ज़ख़्मी साथी की शिनाख्त भी यमुनानगर के अशरफ़(28 ) के तौर पर हुई| पुलिस को सुबह सवेरे गाय की तस्करी के बारे में जानकारी मिली थी |

उन्होंने इल्ज़ाम लगाया कि, पुलिस की एक टीम ने अनाज मंडी पहुँच कर जैसे ही तस्करों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी | इसके बाद पुलिस की और से की गयी जवाबी कार्यवाई में, आबिद की मौत हो गयी और अशरफ़ घायल हो गया |

एस पी ने बताया कि, इससे पहले भी इन दोनों के ख़िलाफ़ जानवरों की स्मगलिंग के 8 मामलात दर्ज हैं |

स्मगलर की तरफ़ से की गयी फायरिंग में पुलिस की गाड़ी बुरी तरह ख़राब हो गयी, हालाँकि मुठभेड़ में कोई पुलिस अहल्कार ज़ख़्मी नही हुआ |
सिंह ने बताया, स्मगलर जिस गाड़ी को गायों की स्मगलिंग के लिए इस्तेमाल करते थे उस गाड़ी को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है |जराये के मुताबिक़, दीगर 3 स्मगलर अँधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे |

हरियाणा हुकूमत ने हाल ही में, हरियाणा गौवंश संरक्षक और गौसंवर्धन एक्ट लागू किया है, जिसके तहत गायों की ज़िबाह और दूसरी रियासतों को फ़रोख्त के लिए गाय की ढुलाई पर पाबंदी आयद की गयी है |