प्रदूषण से लड़ने के लिए भारत और अमेरिका होंगे एक।

देश में बढ़ रहे प्रदूषण से निबटने में अमेरिका ने भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। एक तरफ जहाँ अमेरिका से बढ़ती नज़दीकियां और तकनीकी विकास के लिए एक दूसरे की मदद करने का काम बढ़ रहा है। वहीँ दूसरी तरफ भारत भी गंभीर मुद्दों में अमेरिका के पक्ष में  बात करता नजर आ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्र्पति बराक ओबामा ने प्रदूषण की रोकथाम के मामले में समझोता करने का भी प्रस्ताव रखा है।  एक न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से उन्होंने उन्होंने कहा की भारत को ऐसी  तकनीक की पेशकश करना अमेरिका के हित है।  जिस से उसे  पर्यावरण दूषित करने वाली तकनीको का इस्तेमाल नही करना पड़े।  पेरिस में जलवायु  संधि  पर चल रही चर्चा के बीच ओबामा का ये ब्यान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  सम्मेलन में गुरूवार को भारत ने इस दिशा में मदद मिलने पर कोयला निर्भरता  कम करने का वादा किया था।  मोदी की जलवायु न्याय को समर्थन के तौर पर भी देखा जा  रहा है। मोदी ने कई मोको पर पर्यावरण अनुकूल तरीको तक  पहुंच बनाने के लिए विकासित देशो से आर्थिक मदद की भी अपील की थी।