बिपिन रावत बने सेना प्रमुख, वायु सेना का पदभार बीरेंद्र सिंह धनोआ ने संभाला

नई दिल्ली : शनिवार को जनरल बिपिन रावत ने थल सेना प्रमुख  और एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला है|  एयर मार्शल धनोआ से पहले एयर चीफ अरुप राहा थे | 43 साल देश की सेवा करने के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह शनिवार को रिटायर हो गए| जनरल दलबीर सिंह की जगह ले. जनरल रावत ने ली है|
रिटा. जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सेना को पूरी छूट देने और एक रैंक एक पेंशन लागू करने के लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया| उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है| नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक स्थित मैदान में दलबीर सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद कहा कि  ’43 साल देश की सेवा करने के बाद आज मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं|  मैं उन शहीदों को सलाम करता हूं, जिन्होंने कुर्बानियां दी|’

सुहाग ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था तब उन्होंने कहा था कि हमारे हितों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए भारतीय सेना उचित और तीव्र प्रतिक्रिया करेगी|  उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पिछले ढाई वर्ष में ऐसा ही किया|उन्होंने कहा कि साल के दौरान घुसपैठ के प्रयासों में इजाफा  हुआ | तो लेकिन पिछले साल के मुकाबले मारे गए आतंकवादियों की संख्या लगभग दोगुना रही|  उन्होंने कहा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सेना तैयार है|