ब्रिटेन में भारतीय होटल के खिलाफ खाने की गंध पर पड़ोसियों ने की शिकायत, लगा जुर्माना

लंदन। ब्रिटेन में एक भारतीय होटल पर अदालत ने खाने की खुशबू आने की शिकायत पर जुर्माना लगा दिया। कोर्ट ने खुशी इंडियन बफे रेस्ट्रारेंट के मालिक शबाना और मुहम्मद खुशी पर जुर्माना लगाया है। दोनों पर 258-258 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 500 पाउंड और 30 पाउंड प्रति पीड़ित के हिसाब से फाइन देना होगा।

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट के आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने आरोप लगाया था कि उससे खाने की गंध आती रहती थी। दोनों पर आरोप है कि उनके रेस्टोरेंट में बनने वाली बिरयानी और सब्जी की गंध आसपास रहने वाले लोगों को परेशान कर रही थी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट के अंदर ठीक से हवा निकलने का सिस्टम नहीं है। लोगों की शिकायत थी कि खुशबू इतनी तेज होती है कि घर में रखे कपड़ों में भी वह घुस जाती है जिस वजह से उन्हें धोना पड़ता है।

 

 

 

 

शबाना ने इस मामले का जिक्र करते हुए लिखा कि हम लोगों ने अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश की लेकिन कुछ लोगों द्वारा हमको निशाना बनाया जा रहा है। बाकी लोगों का कहना है कि उन्हें अंदर बैठे हुए भी कोई गंध नहीं आती। हालांकि इलाके के कुछ लोगों ने होटल का समर्थन भी किया है।

 

 

 

 

कुछ लोकल बिजनेसमेन और काउंसिलरों ने समर्थन में जज को खत लिखकर कहा है कि उन्हें कभी भी सड़क पर खुशबू से कोई दिक्कत नहीं हुई। 2015 में होटल के किचन में कुछ उपकरण लगाए गए थे और मालिकों को यह लगा कि उन्होंने उचित उपकरण लगा रखा है।