ब्रिटेन में सड़क पर हुआ मस्लिम महिला पर नस्ली और धार्मिक हमला

लंदन 09 अक्टूबर: ब्रिटेन में एक मुस्लिम महिला पर नस्ली हमला किया गया है। हमलावरों ने उनके हिजाब को जबरन हटा दिया। स्कॉटलैंड यार्ड इसे नस्ली हमला कहा जिस की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि महिला सहेली के साथ सड़क पार कर रही थी। इतने में पीछे से दो व्यक्ति आए और उनमें से एक ने हिजाब सिर से खींचकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वे फरार हो गए।

व्यक्ति तकरीबन तीस साल का बताया जा रहा है। उसने दाएं हाथ में बैग लिए था। दूसरा व्यक्ति भी इसी उम्र का बताया गया है। पुलिस ने आम लोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई। नस्ली दुर्भावना से ग्रस्त एसे हमलों को कतई सहन नहीं किया जाएगा।