मंडप में ही शादी से दुल्हन का इन्कार

पठानकोट, 30 अप्रैल: शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बरात भी आ चुकी थी, लेकिन मंडप में आई दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का रंग सांवला देखा, उसने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की के घर वालों का इल्ज़ाम था कि शादी से पहले उन्हें लड़के की तस्वीर नहीं दिखाई गई। वहीं, लड़के के घर वालों ने ऐलान किया है कि कुछ भी हो जाए, दिलवाले दुल्हनियां लेकर ही जाएंगे। यह वाकिया पंजाब के पठानकोट का है।

शहर के गुरदासपुर रोड वाकेय् गुरुद्वारे में पीर के दिन बलाचौर के एक लड़के और पठानकोट की लड़की की शादी की तकरीब मुनाकिद की गयी थी। दोपहर को लड़के वाले बारात लेकर गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गए। कुछ ही वक्त के बाद लड़की भी शादी के जोड़े में सजकर आ गई, पर मंडप में बैठते ही जैसे ही लड़की का ध्यान लड़के पर गया तो वह एकदम से उठ खड़ी हुई और शादी करने से मना कर दिया।

इस पर दुल्हे के तरफ के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गये। पुलिस ने दोनों फरीकैन में सुलह करवाने की कोशिश की पर लड़की शादी को तैयार नहीं है। उधर, दुल्हे वाले दुल्हन साथ ले जाने की जिद पर अड़ा है।