मिस्र में 12 साला बच्चे की 16 साला लड़की से शादी पर विवाद

मिस्र विवादास्पद विवाहों के हवाले से अक्सर खबरों में रहता है। विवाद का कारण बनने वाली एक एक नई खबर भी मिस्र से आ रही है। जहां एक 12 साला बच्चे की 16 साला लड़की के साथ शादी की घटना ने एक नया विवाद पैदा कर दिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अल-अरबिया डॉट नेट के अनुसार काहिरा के दक्षिण-पश्चिम के निकट अलफयोम के क्षेत्र में तय हुई इस शादी में दूल्हा की उम्र सिर्फ 12 साल जबकि दुल्हन की 16 साल बताई जा रही है। यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इस तरह की शादियाँ कराने वाले परिजनों को कड़े आलोचना का निशाना बनाया जा रहा है।

विवरण के अनुसार दो दिन पहले अलफयोम के क्षेत्र में 12 वर्षीय अहमद शाबान ईद का उससे उम्र में चार साल बड़ी लड़की के साथ निकाह पढ़ाया गया।दोनों बच्चों के माता-पिता का कहना है कि बच्चों की शादी एक प्रदर्शनी है और यह सुनिश्चित किया गया है कि 18 वर्ष की आयु के बाद शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा।