मुंबई: राष्ट्रीय स्तर की तैराक ने की आत्महत्या

पीटीआई: एक २३ वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की तैराक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या करली, वह पश्चिम रेलवे की कर्मचारी थी और मध्य मुंबई के लोअर परेल इस्थित अपने घर पर रहती थी, पुलिस ने बताया|

तनिका धारा, ने पिछले साल सितम्बर में हुए सत्तरवें राष्ट्रीय अकुअटिक्स मुकाबलो में १ मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट के अंदर रजत पदक जीत था और २०१५ में तिरुवनंतपुरम आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था| वह कल लोअर परेल में पूनावाला चावल के अपने घर पर मृत पाई गई|

वह जूनियर क्लर्क के तौर पर पश्चिमी रेलवे में काम कर रही थी, पुलिस ने बताया|

“इस हादसें का पता तब चला जब तनिका की एक मित्र उनसे मिलने के लिए उनके घर आयी और दरवाज़े को अंदर से बंद पाया| तनिका की मित्र द्वारा बार बार आवाज़ लगाने पर भी तनिका का कोई जवाब नहीं मिला, पुलिस ने बताया|

आखिरकार, परेशान होकर तनिका की मित्र ने उनके पड़ोसियों के सहयोग से तनिका के घर का दरवाज़ा खोला और उनके कमरे में दाखिल हुई, जहाँ उन्होंने तनिका को खिड़की के जाले से लटका पाया, अधिकारियो ने बताया|

इसके बाद पुलिस को इस हादसें की जानकारी दी गई| पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचा कर जगह का जायज़ा लिया और शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भिजवा दिया|

पुलिस के हिसाब से तनिका के घर वालो को, जो कोलकाता में रहते है इस हादसें की सुचना दे दी गई है|

पुलिस ने बताया की “हादसें के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और हमारी जांच जारी है|