मुंबई CST रेलवे स्टेशन के बाहर फुटओवर ब्रिज गिरा, 4 लोगों की मौत, 30 से ज़्यादा घायल

महानगर के सीएसटी स्टेशन के बाहर एक फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें कम से कम 30 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। जबकि दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।

mumbaके छत्रपति शिवाजी स्टेडियम के बाहर इस हादसे से अफरातफरी मची है। घायलों को तत्काल नजदीकी कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि हादसे के वक्त लोग दफ्तर से अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी बीच ये ब्रिज ध्वस्त हुआ और बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए।

दक्षिण मुंबई में हादसे का शिकार हुआ ब्रिज रेलवे स्टेशन और आजाद मैदान पुलिस व टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग को जोड़ता है।

इस हादसे में घायलों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। साथ ही कुछ लोगों के हताहत होने की बात भी सामने आ सकती है।

हादसाग्रस्त ब्रिज करीब सौ साल पुराना बताया जाता है। फिलहाल बीएमसी पर इस दुर्घटना के बाद आरोप लगने लगे हैं।