मुसलमानों की आबादी बढ़ने की गति में कमी आ रही है: दिग्विजय सिंह का RSS को दो टूक जवाब

आगरा / लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं की आबादी से जुड़े बयान पर विवाद पैदा हो गया है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विरोध के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी भागवत पर हमला बोला है। दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘मोहन भागवत जी, आपने कहा हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करना चाहिए। महिलाओं को चूल्हा चौकी तक सीमित रहना चाहिए अगर न रहे तो उसे छोड़ देना चाहिए।

दिग्विजय ने संघ कार्यकर्ताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जनसंख्या का बढ़ना धर्म से संबंधित है ही नहीं, यह पूरी तरह से गरीबी से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी बढ़ने की गति भी कम हो रही है। राजनीतिक लाभ के लिए आरएसएस और भाजपा झूठी अफवाह फैला रही हैं। मोहन भागवत को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय ने कहा, यह तो खैर मनाओ कि महिलाओं ने ओलंपिक खेलों में भारत की लाज रख ली। आप का बस चले तो उन्हें चूल्हा चौकी से बाहर ही ना आने दो।

आपको बता दें कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर भागवत ने कहा था, ‘कौन सा कानून कहता है कि हिंदुओं की आबादी नहीं बढ़नी चाहिए? ऐसा कुछ भी नहीं है। जब दूसरों की आबादी बढ़ रही है तो उन्हें कौन रोक रहा है? यह समस्या प्रणाली से जुड़ा नहीं है। ऐसा इसलिए है कि सामाजिक माहौल ही ऐसा है। आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने यह टिप्पणी की थी।…