मुस्लिम डॉक्टर ने किया खुलासा, इस तरह फैलता है निपाह वायरस, बताया बचने के उपाए!

बढ़ती भीषण गर्मी से परेशान देश की जनता इस समय निपाह नामक वायरस से काफी डरी हुई हैं। इस वायरस ने पिछले तीन से चार दिनों के भीतर तेजी से अपने पैर पसारे हैं। ख़बरों की माने तो मलेशिया का यह वायरस भारत के केरल राज्य में तेजी से फ़ैल रहा हैं।

YouTube video

निपाह वायरस ने पिछले कुछ दिनों में दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया हैं। वैसे तो यह एक लाइलाज वायरस हैं। लेकिन अगर आप कुछ सावधानी रखेंगे तो आप स्वयं को इससे बचा सकते हैं।
YouTube video

निपाह वायरस से बचने के लिए कुछ आसान तरीके डॉक्टर कफील खान ने बताए हैं। उन्होंने कहा कि निपाह वायरस से स्वयं को सुरखित रखने के लिए फल-सब्जियों का सेवन धोकर करें। साथ ही नियमित अंतराल पर अपने हाथ धोते रहे।

इसी के साथ खांसी या छींक आने पर रूमाल का उपयोग करें। डॉक्टर कफील ने यह भी बताया कि अगर किसी को यह वायरस हैं, तो उसके संपर्क में न रहे।

डॉक्टर कफील खान ने यह भी माना कि यह एक लाइलाज वायरस हैं. हालांकि उन्होंने बताया कि भविष्य में इससे निपटने के लिए दवाइयों का निर्माण किया जाएगा।

बता दे कि यह वायरस चमगादड़ के कारण फैलता हैं। अगर किसी फल को चमगादड़ खाता हैं और वह उस पर अपना मल-मूत्र और लार आदि छोड़ देता हैं, और उस स्थिति में उसका सेवन मानव द्वारा कर लिया जाता हैं. तो यह निपाह वायरस फैलने का प्रमुख कारण हैं।