यूपी: घर से महिला को उठाकर बलात्कार की कोशिश का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप!

उत्तप्रदेश में अभी भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। यहां के उन्नाव के गंगाघाट थाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें तीन लड़के एक महिला के साथ जबरदस्ती करने का दबाव बना रहे है।
https://youtu.be/Dv7plNpguPA
ये तीनो दरिंदे बड़ी बेशर्मी से उस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे है। इनके हौसले इतने बुलंद है कि यह उस महिला को जबरन उसके घर से उठाकर एक सुनसान जंगल में लाकर उसके साथ जबरदस्ती कर रहे है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद आसपास इलाके हड़कंप मंच गया है। गंगाघाट पुलिस ने अब तक इस मामले में 2 आरोप‍ियों आकाश और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं पीड़‍ित महिला की अबतक पहचान नहीं हो सकी है।