यूपी चुनाव बाद शिवपाल यादव नई पार्टी बनाएंगे

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने ऐलान किया कि वो 11 मार्च के बाद नई  पार्टी बनाएंगे। मंगलवार को इटावा में अपने समर्थकों के बीच एक सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने अपने भतीजे और यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला।  शिवपाल यहां जसवंत नगर सीट से पर्चा दाखिल करने के बाद बोल रहे थे। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवपाल ने यह भी कहा कि मेहरबानी हो गई जो टिकट दे दिया, नहीं तो निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ता। साथ ही उन्होंने कहा, “हम केवल गलत काम को रोक रहे थे, गलत काम का विरोध कर रहे थे, इसीलिए हमें निकाला गया।

अपने सर्मथकों को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव का टिकट बंटवारे में भी दर्द झलका। शिवपाल ने ने कहा कि  हमारे लोगों का टिकट काटा गया है। कांग्रेस की क्या हालत थी, सिर्फ चार सीटें जीतने की। किसका फायदा किया कांग्रेस का, टिकट हमारे लोगों का काटा।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/826357021620334592/photo/1

शिवपाल ने कहा कि वो अपनी आगे की रणनीति 11 मार्च के बाद तय करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पहली सूची सभी की राय से निकाली गई थी. तब कहीं से विरोध नहीं हुआ था। लेकिन पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को अब तवज्जो दी जा रही है।

स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम होने पर तंज कसते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वो वहीं प्रचार करेंगे।मौका दिया जो पक्के समाजवादी हैं उनके लिए प्रचार करुंगा. जो नेताजी की राय से जो चलते हैं। उनके लिए जरूर प्रचार करने जाएंगे।