यूपी निकाय चुनाव: दुसरे चरण में 25 जिलों के लिए वोटिंग जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 25 जिलों में आज सुबह साढ़े 7 बजे से वोटिंग जारी है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने की वजह से दूसरा चरण सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी तरह इटावा में मतदान होने की वजह से सपा के लिए भी यह चरण काफी मायने रखता है।

जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव के इस चरण में 25 जिलों के 6 नगर निगमों, 51 नगर पालिकाओं और 132 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसमें कुल मिलाकर 189 निकायों के 3601 वार्डों में 13777 बूथों पर लगभग एक करोड 29 हजार लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इस चरण में 6 महापौर पद के लिए 42 महिलाओं समेत 83 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। 51 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए 638 उमीदवार मैदान में हैं।