रांची में गाय का गोश्त सड़क में फेंक माहौल को कशीदगी बनाने की कोशिश

रांची : मोरहाबादी में रांची कॉलेज के सामने एक बार फिर किसी शरारती लोगों ने गाय का गोश्त फेंक कर माहौल को कशीदगी बनाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस व इंतेजामिया की सूझबूझ से माहौल बिगड़ने से पहले ही उसपर काबू पा लिया गया। वाकिया जुमेरात सुबह साढ़े सात बजे की है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी इसी इलाके में गाय का गोश्त फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश किया गया था। जुमेरात को सड़क के किनारे गाय का गोश्त देख कर आसपास के लोग मुश्तयिल हो गए और सड़क जामकर बैठ गए। इसकी इत्तिला फ़ौरन पुलिस को दी गई। इत्तिला पाकर सिटी डीएसपी और एसडीएम रांची जाए हादसा पर पहुंचे। दोनों ने ही सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया कि यह किसी शरारती लोगों का काम है। इसके बाद जाम खत्म हुआ।