रांची में 2 हज़ार फिट लम्बे तिरंगे के साथ मना गणतंत्र दिवस

हमारे देश के दो प्रमुख राष्ट्रिय दिवस हैं, एक स्वतंत्रता दिवस और दूसरा गणतंत्र दिवस। इन दोनों दिनों में सभी देशवासी और विदेश में रह रहे भारतीय देशभक्ति में सरोबार रहते हैं।

हर जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन कार्यकर्मों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। हर आयोजक अपने कार्यक्रम को ख़ास बनाने के लिए कुछ न कुछ ख़ास करने की कोशिश करता है।

इसी प्रकार के एक कार्यक्रम में  छत्तीसगढ़ की राजधानी में इस दिन को 15 हजार बच्चों ने बेहद खास बना दिया।

रायपुर में गणतंत्र दिवस के सम्मान में स्कूली बच्चे और टीचर राष्ट्र की विविधता को प्रदर्शित करते नजर आए। शहर की स्कूल समिति की ओर से गुरुवार को सुबह प्रभात रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में 500 बच्चे कमांडों बने तो करीब 15 हजार बच्चे अलग अलग धर्म संप्रदाय के परिधान में नजर आए। उनके नन्हे हाथों ने तिरंगे को थाम रखा था। खास बात ये है कि इस तिरंगे की लंबाई दो हजार फीट थी, जिसने लोगों का ध्यान आकृषित किया।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य की राजधानी रायपुर में इतना लंबा तिरंगा पहले कभी नहीं फहराया गया है।