राहुल गांधी इस आलिशान होटल में करेंगे इफ्तार पार्टी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार के दिन दिल्ली में 5 स्टार होटल में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। पार्टी की कमान संभालने के बाद उनकी ओर से यह पहली इफ्तार पार्टी होगी। पार्टी पिछले दो सालों से इफ्तार का आयोजन नहीं कर रही थी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इफ्तार पार्टी का आयोजन 13 जून को राजधानी के प्रसिद्ध ताजमहल होटल में किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने 2015 में पार्टी मुख्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था।

सूत्रों ने बताया कि इफ्तार पार्टी में उन सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है जो काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सक्रिय रहे हैं।