लड़कियों की तरफ उंगली उठाने वालों की उंगली काट देना चाहिए -हरियाणा CM खट्टर

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे मामलों पर सख्त कदम उठाने की बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वो लड़कियों की ओर उठने वाली उंगली को काट देंगे। पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ने केवल रेप के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की बल्कि कहा कि लड़कियों की तरफ उंगली उठाने वालों की उंगली काट देना चाहिए।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन के कहने का मतलब ये था कि हरियाणा में रेप के आरोपियों की उंगली काट दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, रेप जैसी वारदातों को सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में रेप के आरोपियों और महिलाओं से छेड़खानी के आरोपियों को कोई भी सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर वो कोर्ट से रेप के आरोप से बरी होता है तभी उसे सरकारी सेवाएं मिल सकेगी।