विकास के लिए सपा और बसपा के चुंगल से मुक्त होकर भाजपा को दें वोट: अमित शाह

कानपुर (उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कानपुर में हुई एक रैली में कहा कि ये उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सही समय है उन्हें उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर देश के सबसे बड़े राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देना चाहिए |

शाह ने अपनी रैली में कहा कि “राज्य में सपा के जीतने पर अपराध में बढ़ोतरी होती है बसपा के जीतने पर भ्रष्टाचार और अपराध का बढ़ावा मिलता है | मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वे राज्य के विकास के लिए सपा और बसपा जैसी पार्टियों को बाहर कर भाजपा को वोट दें | भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य का विकास करेगी । मोदी शासन के इन दो वर्षों में सरकार ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया है” |
उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश का एक बड़ा योगदान था | मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को राज्य की सत्ता से बाहर कर यहाँ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेगी |
कांग्रेस द्वारा हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर पिछले दो साल में कुछ नहीं करने का आरोप लगाने लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है।विपक्ष हमसे पूछ रहा है कि हमने इन दो वर्षों में क्या किया? मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूँ कि उन्होंने (कांग्रेस) ने 10 सालों में क्या किया है ? इन 10 वर्षों में कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार किया है, जिसमें 2 जी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला , एयर इंडिया बोइंग घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श सोसाइटी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला शामिल है, उन्होंने हर जगह घोटाला किया है |

मोदी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ” कि मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी कम देशों का दौरा किया है | मनमोहन सिंह जब विदेश जाते थे, उस देश को और वहां के लोगों को भी उनकी यात्रा के बारे में नहीं मालूम होता था । वह विदेश दौरे के दौरान सिर्फ अंग्रेजी में पेपर पढ़ते और वापस आ जाते थे । लेकिन मोदी जब विदेश जाते हैं वहां उनका स्वागत किया जाता है ये सिर्फ पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश के लोगों के लिए भी ख़ुशी की बात है |

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए जोर दिया है कि भाजपा ने लोगों को एक प्रभावी सरकार दी है विपक्ष भी केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता है |