शर्मनाक: देश की राजधानी दिल्ली में 12 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म!

राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा के पार्क में एक व्यक्ति ने 12 साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को घटना की सूचना बृहस्पतिवार को मिली थी।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करायी है और इस संबंध में भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता खतरे से बाहर है और वह सदमे से उबर रही है। मामले में जांच जारी है।