शहीद हेमंत करकरे की बीवी कविता का इंतेक़ाल

29/11 के हमलों में शहीद हुए महाराष्ट्र एटीएस के साबिक चीफ हेमंत करकरे की बीवी का आज सुबह इंतेक़ाल हो गया। ब्रेन डेड होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें मुर्दा ऐलान कर दिया। कविता को हाल ही में हिंदुजा अस्पताल में इलाज के लिए शरीक कराया गया था। उनके इंतेक़ाल के बाद घर वालो ने आर्गन डोनेट iकरने का फैसला किया है। डॉक्टरों ने बताया कि दिमाग से खून बहने की वजह से वह कोमा में चली गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, कविता को सुबह 11 बजे ब्रेन डेड ऐलान कर दिया गया। मुंबई पुलिस के आफीसरों के मुताबिक, कविता को हफ्ते की शाम माहिम के हिंदुजा हॉस्पिटल में शरीक कराया गया था। उनकी हालत नाज़ुक थी और वे कोमा में भी चली गई थीं। वहीं हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग से ब्लीडिंग के बाद से ही कविता की हालत नाज़ुक बनी हुई थी और उन्हें तभी से वेंटिलेटर पर रखा गया था।

लेकिन सुबह 11 बजे उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। पीर की सुबह मुंबई पहुंचीं उनकी दोनों बेटियों और बेटे ने आर्गन डोनेट की खाहिश जताई है।

कविता के शौहर और एटीएस के चीफ हेमंत करकरे 26/11 के मुंबई हमले में दहशतगर्दों की गोली से शहीद हो गए थे। उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक कामटे और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर की भी मौत हो गई थी।