UP: संघ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हिन्दू संगठनों के आक्रोश!

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने आरएसएस कार्यकर्ता घर के बाहर टहल रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

गोली लगने से घायल आरएसएस कार्यकर्ता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।

थाना उत्तर के दयालनगर निवासी संदीप शर्मा (32) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर पर्यावरण प्रमुख थे। मंगलवार की शाम घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले थे।