संविधान के दायरे में रहकर भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनवाएगी

बलिया: संविधान के दायरे में रहते हुए भाजपा सरकार अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाने के आपने वादे को पूरा करेगी, राज्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा।

शाही, जो रविवार शाम नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पुरे होने के लिए आयोजित एक समारोह में बलिया आये थे,उन्होंने कहा की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित कर दी है और मतदान के वक्त किये गए फसल ऋण को माफ़ करने के अपने वादे को भी पूरा किया है।

राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण “संवैधानिक साधनों के माध्यम से” कानून के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस मामले में लोगो को किये गए वादे पर सरकार प्रतिबद्ध है।

“अयोध्या विवाद संवैधानिक साधनों के माध्यम से सुलझाया जाएगा। करोड़ो लोगो के लिए राम मंदिर विश्वास और धार्मिक आस्था का मामला है। भाजपा उन सभी वादों को लागू करेगी जो लोक कल्याण संकल्प पत्र में उल्लिखित हैं। ”

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, योगी आदित्यनाथ को कार्यालय संभाले केवल ढाई महीने हुए हैं। “हम पिछले 20 सालों से सरकार में नहीं थे।”

कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा को पिछली अखिलेश यादव सरकार से अराजकता मिली हैं, लेकिन अब चीजें अलग हैं :

“योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था स्थापित कर दी है। लोगों ने सरकार में अपना विश्वास दिखाया है । राज्य में छेड़छाड़ और लूट की घटनाओं में कमी हुई है है। कानून और व्यवस्था की स्थिति को ट्रैक पर वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास यूपी को एक ऐसा राज्य बनाने का है जो भय-मुक्त और गुंडा-मुक्त हो,” शाही ने कहा।

उन्होंने किसानों के फसल ऋण की माफ़ी को एक अभूतपूर्व कदम बताया।

शाही ने कहा, “योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में 36,959 करोड़ रुपये के किसानों के फसल ऋण को माफ करने के अपने वादे को पूरा किया है।”