सऊदी अरब में पढ़ी गयी अलविदा जुमे की नमाज़, इस दिन ईद होने की उम्मीद!

रमजान के आखिरी जुमे जाने “अलविदा जुमे” वाले दिन मस्जिद अल हरम में खासा भीड़ देखने को मिली जिसे सऊदी प्रेस एजेंसी फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर ली।

रमजान के आखिरी जुमे वाले दिन सऊदी निवासियों के साथ-साथ विदेशी जायेरीनों ने उमराह अदा किया। मस्जिद अल हरम में कल पुरे दिन लोग इबादात में मशगूल नज़र आये।

अरब न्यूज़ के मुताबिक, मस्जिद अल हरम में मक्का में रमजान के आखिरी 10 दिनों के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इस आखिरी दिनों में दुनियाभर के मुसलमान उमराह अदा करने आते है। साथ ही पाक और बरकती महीने में ख़ास इबादत के लिए मक्का का दौरा करते है।

आपको बता दें कि, किंग सलमान भी रमजान के आखिरी दिनों के दौरान मक्का में पहुंचे थे और वह चाँद रात तक मक्का में ही रहेंगे। रमजान के आखिरी दिनों में उमराह करने आने वाले जायेरीनों के लिए शुरू रमजान में ही सभी होटलों की बुकिंग फुल हो गयी थी।

रमजान के आखिरी दिनों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के इन्तेज़ामात को तेज़ कर दिया है।

सऊदी अरब की वायु सुरक्षा बलों ने मक्का में अपनी निगरानी में वृद्धि की है, जिसमें सुरक्षा की स्थिति की निगरानी करना और मक्का आसमान, ग्रैंड मस्जिद यानी मस्जिस अल-हरम और पवित्र स्थलों की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों का निरीक्षण करना शामिल है।

रमजान के आखिरी दिनों पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रमजान के आखिरी दिनों में मक्का में बहुत भीड़ होती है।

साभार- ‘अरब नामा’