सऊदी अरब से 160 लोग निर्वासित

इस्लामाबाद [पाकिस्तान]: किंगडम ऑफ़ सऊदी अरब से 160 पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। यह लोग अवैध रूप से अरब में रह रहे थे।

दुनिया न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों को एक विशेष जहाज एसवी-3724 पर पाकिस्तान के बेनज़ीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेजा गया है।

पाकिस्तान के आव्रजन अधिकारीयों ने इन लोगों के विवरण की पुष्टि करने के बाद उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है।

एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 250,000 पाकिस्तानियों को वर्ष 2012 से 2015 के बीच विभिन्न देशों से वापस भेजा गया था। इनमें सऊदी अरब से 131643, संयुक्त अरब अमीरात से 32458, ईरान से 28684, ओमान से 17248, ग्रीस से 14145, यूनाइटेड किंगडम से 9778 और मलेशिया से 8861 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया था।

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित व्यक्तियों में से अधिकांश नौकरी चाहने वाले और व्यापारी थे।