साबिक वज़ीर ए आज़म इंद्र कुमार गुजराल का इंतेकाल

नई दिल्‍ली ३० नवंबर: साबिक वज़ीर ए आज़म इंद्र कुमार गुजराल का जुमा के दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे इंतेकाल हो गया। उन्होंने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 19 नवंबर से अस्पताल में शरीक थे। 93 साल के गुजराल को फेफड़े में इंफेक्शन के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके इंतेकाल के वक़्त उनके घर वाले अस्पताल में ही मौजूद थें। सभी सयासी पार्टियों ने उनके इंतेकाल पर गम का इज़हार किया है। संसद में भी उनके इंतेकाल की खबर के बाद सभी ने उन्हें याद किया और उनके घ्रर वालों के लिए दुआएं की।

भारतीय विदेश सेवा के आफीसर रह चुके गुजराल दो बार वज़ीर ए खारजा रहे और अप्रैल, 1997 से मार्च, 1998 तक वह मुल्क के वज़ीर ए आज़म भी रहे थे। इससे पहले वह विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं एचडी देवगौड़ा की हुकूमतों में वज़ीर ए खारजा रह चुके थे। जनता दल में शामिल होने से पहले गुजराल कांग्रेस के मेम्बर थे और काबीने में मुखतलिफ ओहदे पर रहे थे।