सिल्ली MLA अमित महतो को एक साल की सजा

रांची : सिल्ली से झारखंड मुक्ति मोर्चा के एमएलए अमित महतो को एक साल की सजा सुनाई गई है। रांची के सब जज सह न्यायिक दण्डाधिकारी अरविंद कुमार की कोर्ट ने मंगल को यह सजा सुनाई। अमित महतो पर सड़क जाम कर सरकारी काम में बाधा डालने का इल्जाम था। कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के दौरान यह मामला सही पाया गया और कोर्ट ने इन्हें सजा सुनाई। इस मामले में 8 और आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा है।