हिंदू लड़की का दूसरे धर्म में शादी करना नागवार गुज़रा, ABVP और बजरंग दल ने ख़ूब किया हंगामा

मेरठ:  मेरठ के साकेत शहर में एक प्रेमी जोड़े की शादी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मार पीटाई की घटना सामने आई है।

तीन महीने पहले एक प्रेमी जोड़े लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम ने अपने धर्मों को एक तरफ रख कर बिना घर वालों की मर्ज़ी के कोर्ट मैरिज कर ली थी।

हालाँकि बाद में प्रेमी जोड़े को घरवालों द्वारा अपना लिया गया। साथ ही लड़की के घरवालों ने पूरी रस्मो रिवाज से उन दोनों की शादी करवाने के लिए अपने घर में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने सगे सम्बंधी, रिश्तेदार सबको आमन्त्रित किया। लेकिन इस कार्यक्रम की भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पड़ गयी।

समारोह के आरम्भ होने से पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हल्ला बोल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इस शादी का विरोध करते हुए जम कर नारेबाजी भी की।

इतना ही नहीं, इन लोगों ने लड़की के पिता की पिटाई भी कर दी। हंगामा होता देख कार्यक्रम को छोड़ सभी चले गए। लड़का और लड़की वालों ने भी शादी को रोक दिया।