हिलेरी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारना चाहता है रेडियो होस्ट

वाशिंगटन, 19 मई: दुनिया में बददिमाग लोगों की कोई कमी नहीं, ऐसे ही एक अमेरिकी रेडियो होस्ट ने लीडरों व ख़्वातीन के खिलाफ गंदे लफ्ज के इस्तेमाल में शराफत की सभी हदें तोड़ दी।

रेडियो होस्ट पीट सैंटिली ने अपने टॉकशो में अमेरिकी सदर बराक ओबामा और साबिक सदर जॉर्ज बुश को गोली मारने की वकालत की है। साथ ही अवामी तौर पर कहा है कि साबिक वज़ीर ए ख़ारेज़ा हिलेरी क्लिंटन के प्राइवेट पार्ट में गोली मार देनी चाहिए। पीट ने कहा कि वह ट्रिगर खुद दबाना चाहेगा और उनकी आंखों में मौत का दर्द देखना चाहेगा।

अपनी वेबसाइट पर एक शो होस्ट करते हुए सैंटिली ने इन लीडरों को अमेरिकी फौजियों का कातिल करार दिया। पीट ने कहा, हिलेरी क्लिंटन पर केस चलाना चाहिए, उन्हें अदालत में मुजरिम साबित करने के बाद यह सजा दी जानी चाहिए। पीट ने 11 सितंबर 2012 को लीबिया में यूएस के कौंसिल खाने( Consulate) पर हमले के लिए भी हिलेरी क्लिंटन की मुज़म्मत की।

पीट ने कहा कि बराक ओबामा पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए और मुजरिम साबित करके उन्हें भी गोली मार देनी चाहिए। वहीं साबिक सदर जॉर्ज बुश को भी उसने गोली मारने की बात कही। साथ ही कहा कि जिसे यह बात गलत लगती है वह अमेरिका का दुश्मन है।

——–बशुक्रिया: जागरण