अखिलेश यादव और राम गोपाल का निष्कासन वापस, शिवपाल सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राम गोपाल के समाजवादी पार्टी के 6 साल के निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।

उन्होंने लिखा कि “नेताजी के आदेश अनुसार अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सब साथ मिलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे और पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।”

गौरतलब है शुक्रवार शाम को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर अखिलेश यादव और आराम गोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था।