अन्ना आंदोलन की नाजायज़ औलाद है AAP: बीजेपी नेता

रोहतक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ‘आम आदमी पार्टी’ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी तक कर दी है। बराला ने आम आदमी पार्टी को अन्ना के आंदोलन की नाजायज औलाद बताया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रोहतक में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए बोले, आम आदमी पार्टी के नेता बेसिर पैर की बात करते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हर बात को हवा में उछालते हैं। वहीं हरियाणा में आम आदमी पार्टी अस्तित्व दिखाने का प्रयास कर रही है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए बराला ने कहा कि हुड्डा ने 10 साल तक शासन किया, लेकिन कोई हिसाब नहीं दिया और अब केस दर्ज होने पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं।