अमित शाह और स्मृति ईरानी को दोबारा इतिहास पढ़ाया जाए: कांग्रेस

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी को कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन ने  इतिहास पढ़ने की सलाह दी है।  उनका कहना है कि दोनों नेताओं को नामी प्रोफेसर्स से इतिहास का क्रैश कोर्स कराया जाना चाहिए, क्योंकि इन दोनों को इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है शायद बचपन में ये इतिहास के सब्जेक्ट में कमजोर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुर्खियां बटोरने के लिए ये लोग बड़े व्यक्तित्वों पर बयानों के तीर छोड़ते हैं।  भारत नेहरू, गांधी और कई अन्य का विजन है।  उन्होंने दुनिया के सामने मजबूती से भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
किताबों से नेहरू के पाठ हटाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष नेहरू का नाम क्यों ले रहे हैं, उनकी छवि खराब क्यों खराब की जा रही है? इससे नेहरू का नहीं अमित शाह का नुकसान है।  बेहतर यही रहेगा कि अमित शाह अपनी पार्टी पर फोकस करें और काम करें तो उनके लिए बेहतर होगा। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि इस्तीफे का ड्रामा किसी समस्या का समाधान नहीं है।