अमेरिका में ‘हलाल फूड’ का व्यापार 20 अरब डॉलर के पार

इस्लाम के धार्मिक मानकों की रोशनी में तैयार किए भोजन जिसे दुसरे शब्दों में ‘हलाल फूड’ के नाम से भी जाना जाता है अमेरिका में बहुत तेजी के साथ लोकप्रिय हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि गैर मुस्लिम देशों के लोगों की संख्या भी हलाल फूड की ओर आकर्षित हो रही है। इस तरह अमेरिका में हर साल बीस अरब डॉलर मूल्य की हलाल फूड का कारोबार है।

अल अर्बिया डॉट नेट ने एक रिपोर्ट में बताया है कि हलाल फूड का उपयोग अमेरिका में स्थित केवल तीस लाख मुसलमान ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों और जातियों के लोग भी हलाल फूड को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं।

अमेरिका में हलाल फ़ूड के लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक साल पहले तक शाहिद अमानुल्लाह नामक एक व्यापारी हलाल खाद्य केन्द्रों की संख्या 200 थी। एक साल में इनकी संख्या बढ़कर 7600 तक जा पहुंची है।

अमानुल्लाह ने साल 1998 में हलाल खाद्य केन्द्रों की जानकारी के लिए एक वेब साईट भी लॉन्च की थी। उस कहना है कि हलाल खाद्य सांस्कृतिक समन्वय का भी साधन बन चुकी है। लोग इस्लामी शरीयत मानकों के अनुसार तैयार की खुराक को अधिक महत्व देने लगे हैं।