अरे! नालायकों 550 साल मुसलमानों का राज रहा तो तुम्हारे धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा तो अब क्या बिगड़ेगा : दिग्विजय

भोपाल : भोपाल के शिवगढ़ में एक जन सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि साढ़े पांच सौ साल तक मुसलमानों का राज रहा तब धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा तो अब क्या बिगड़ेगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व अजेंडे पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग कहते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि क्या सनातन धर्म इतना कमजोर हैं कि किसी के कहने पर खतरे में पड़ जाएगा? अपने चुनावी संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि देश को चलाना है तो सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब इस देश के नागरिक हैं।

YouTube video

पीएम मोदी पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो कहते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है। अरे! नालायकों साढ़े पांच सौ साल मुसलमानों का राज रहा तो तुम्हारे धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा तो अब क्या बिगड़ेगा? जाहिर है अप्रत्यक्ष तौर पर पीएम पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने उन्हें ‘नालायक’ करार दिया है. 150 साल ईसायों का राज रहा तब भी हमारे धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा। सनातन धर्म हजारों लाखों साल से चला आ रहा है, मोदी जी क्या ये तुम्हारे भरोसे चला आ रहा है? मैं इस देश के नौजवानों को कहना चाहता हूं कि क्या तुम लोग मोदी-मोदी करते रहते हो क्या कर लिया मोदी ने? तुम्हारी नौकरियां छीन ली। तुम्हारे मां बाप ने कर्जा लेकर तुमको इंजनीयरिंग पढ़ाई , मैनेजमेंट पढ़ाया और मोदी जी ने नौकरियां छीन ली। इसलिए भाजपा को भगाओ और उस कांग्रेस की सरकार ले आओ यही मैं आप से कहने आया हूं।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिग्विजय सिंह ने फिर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा- वो कह रहे हैं हमने देश बचा लिया, देश बचा लिया। हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। असली सर्जिकल स्ट्राइक इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके की थी। गौरतलब है कि रतलाम के शिवगढ़ में हुई सभा के दौरान दिग्विजयसिंह ने भाजपा नेताओं के लिए नालायक शब्द का उपयोग किया। मणिशंकर अय्यर द्वारा ‘नीच’ शब्द के बाद अब दिग्वियज सिंह के ये बिगड़े बोल कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।