अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद का हाल जानने रांची पहुंचे सत्रुघ्न सिन्हा

रांची की सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार केस में लालू यादव को 7 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रांची के अस्‍पताल में भर्ती लालू यादव से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

लालू से मुलाकात के बाद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा, ‘लालू यादव जमीन से जुड़े नेता हैं। लोगों की सहानुभूति उनके साथ है। बता दें, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के साथ समाजवादी पार्टी के नेता किरणमय नंदा भी मौजूद थे।

बता दें, आज ही चारा घोटाले के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सजा सुना दी गई है। लालू यादव पहले से ही चारा घोटाला के तीन अन्य मामलों में दोषी ठहराये जा चुके हैं।

चारा घोटाले का ये चौथा केस (दुमका कोषागार केस) 3 करोड़ 13 लाख रुपये के गबन का है। इससे पहले लालू यादव को पहले और दूसरे केस में 5-5 साल की सजा हुई थी, जबकि तीसरे यानी देवघर केस में उन्हें 3.5 साल की सजा सुनाई थी।