आंध्रप्रदेश चुनाव: क्या चंद्रबाबू नायडू सिर्फ़ मुसलमानों को लुभाने का कर रहे हैं काम?

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से मुस्लिम कार्ड खेला है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीतकर सत्ता में आया तो किसी मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री बनाऊंगा। नवभारत टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, अमरावती, पांच अप्रैल अपने तेलंगाना के समकक्ष का अनुकरण करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी अगर वापस सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने खास तौर पर मुसलमानों के लिये एक इस्लामिक बैंक खोलने का भी वादा किया और समुदाय को ब्याज मुक्त कर्ज की भी पेशकश की। तेदपा अध्यक्ष ने कुरनूल जिले के अलुरु में शुक्रवार दोपहर को एक चुनावी सभा में यह घोषणा की।

नायडू ने कहा, “आज एक पवित्र दिन है।…आप सभी को तेदेपा को मत देने का संकल्प करना चाहिए और मैं एक मुस्लिम उप मुख्यमंत्री बनाउंगा।”