आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा, हिजड़े भी हुए विरोध‌ में शामिल

आंध्र प्रदेश:ए पी को विशेष दर्जा के लिए विशाखापटनम में हिजड़ों ने भूक हड़ताल की। विशाखापटनम के ईला मंचली में ये भूक हड़ताल की गई जिसमें कई हिजड़ों ने हिस्सा लिया। ए पी की सत्तारूढ़ दल तेलुगु देशम की ओर‌ से आयोजित भूक हड़ताली कैंप पर ये हिजडे पहुंचे और स्पष्ट किया कि राज्य को विशेष दर्जे के लिए वो भी तहरीक चलाएंगे। स्थानीय शैशव कोंडा कॉलोनी में रहने वाले ये हिजडे रैली की शक्ल में भूक हड़ताली कैंप पहुंचे और प्ले कार्डज़ के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ए पी के लिए विशेष दर्जा हासिल होने तक हो अपना विरोध जारी रखेंगे।