आप का एक और विधायक गिरफ्तार

आप कार्यकर्त्ता सोनी की आत्महत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने शरद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आप कार्यकर्ता सोनी ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर लिया था। सोनी का एक सुसाइड वीडियो सामने आया था।

जिसमें उसने आप नेता रमेश भारद्वाज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

वीडियो में उसने कहा था कि भारद्वाज की हरकतों शिकायत उसने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से की थी। लेकिन किसी ने भी उसकी शिकायत पर अमल नहीं किया। उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।

खुदकुशी के कुछ दिन पहले ही विधायक शरद चौहान के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 509 और 506 में मामला दर्ज कर लिया था।

वहीं आत्महत्या के बाद सोनी के परिजनों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चौहान के कहने पर विधायक के करीबी आप नेता रमेश भारद्वाज सोनी को परेशान कर रहा था।