इंडोनेशिया में तबाही: भूकंप और सुनामी से लगभग 24 लाख लोग प्रभावित, लगातार बढ़ रहे है मरने वालों की संख्या!

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिएक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है।

YouTube video

सीएनएन के मुताबिक, इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने रविवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि की जिन्होंने शुक्रवार को आए भूकंप से 24 लाख लोगों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया है।
https://youtu.be/F05edMisEJE
तटीय शहर पालू में एक शॉपिंग मॉल मलबे में तब्दील हो गया और एक मस्जिद का बड़ा सा गुबंद ढह गया। इस शहर में 350,000 लोग रहते हैं।

नुग्रोहो ने कहा कि सैकड़ो लोग घायल हुए हैं और करीब 17,000 बेघर हुए हैं। पालू में भारी उपकरणों और बचाव कर्मियों की कमी के चलते बचाव कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई, जहां बचाव कर्मी एक ढहे हुए होटल के मलबे में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

नुग्रोहो ने कहा कि बिजली आपूर्ति और दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं और भूस्खलन के चलते कई सड़कों को नुकसान पहुंता है या अवरुद्ध हो गए है, जिसके चलते नुकसान का आकलन करने में मुश्किल हो रही है।

इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के प्रमुख जेन जेलफेंड ने कहा कि डोंगगाला और मामुजु शहर में मदद पहुंचाया जा रहा है। जेलफेंड ने सीएनएन को बताया कि इंडोनेशियाई रेडक्रॉस प्रभावित लोगों तक पहुंचकर जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।