इस दुल्हन ने गठबंधन से पहले शादी तोड़ दी, जानते हैं क्यों ?

पटना: दुल्हन ने अपनी शादी तब तोड़ दी जब गठबंधन होने से पहले दुल्हन के ससुराल वालो ने अतिरिक्त दहेज की मांग करी।

बिहार के गोपालगंज जिले में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार के अनुसार, जब दुल्हन के ससुराल वालो ने गठबंधन होने से पहले अतिरिक्त दहेज की मांग करी तब दुल्हन का परिवार सदमे में आ गया था |

दुल्हन को जब इस बारे में पता चला तो उसने शादी तोड़ दी। उसने कहा कि उसे लालची पुरूष से शादी करने में दिलचस्पी नहीं है।

इस बात पर पूछे जाने पर दुल्हन के पिता ‘योगेश सिंह’ ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।