उत्तराखंड के ‘तीरथ सिंह रावत’ को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया

देहरादून: पूर्व उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव घोषित कर दिया गया है, माना जा रहा है की भाजपा ने यह कदम, पार्टी से नाराज़ चल रहे तीरथ को खुश करने के लिए उठाया है, जिन्हें १५ फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनावो में पार्टी ने टिकेट नहीं दिया है|

भाजपा के मौजूदा विधायक तीरथ ने कांग्रेस के बाघी नेता सतपाल महाराज को उनकी जीती हुई पौड़ी गढ़वाल जिले की चौबट्टाखाल सीट से टिकेट दिए जाने पर अशंतोश व्यक्त किया था|

तीरथ के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने की घोषणा भाजपा ने एक होटल में पार्टी के विज़न दस्तावेज के जारी किये जाने के मौके पर करी गई|

यह नियुक्ति पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा करी गई है और इस बात की सुचना प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को एक पात्र के ज़रिये राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने दी|