उत्तराखंड: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खारिज किया एग्जिट पोल, कहा- बहुमत का है पूरा भरोसा

नई दिल्ली। विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा किए गए एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहने की संभावना जताई जाने के बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस विधानसभा की 70 सीटों में से 35 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

श्री रावत ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, कि’एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं। यहां का विश्लेषण करना मुश्किल है। पहाड़ों के मामले अलग होते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि 42 सीटें लेकर आएंगे। एक दो सीट भले ही इधर उधर हो जाए। उन्होंने कहा, कि”मुझे उम्मीद है कि हम आधी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हम राज्य में सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीटें हासिल करेंगे।”

उत्तराखंड की 70 सीटों में से चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 53, कांग्रेस को 15 और अन्य को दो सीट दिए गए हैं। एमआरसी न्यूज एक्स ने भाजपा को 38, कांग्रेस को 30 और अन्य को दो सीटें दी हैं। सी वोटर ने भाजपा को 29 से 35, कांग्रेस को भी 29 से 35 और अन्य को दो से नौ सीट मिलने की संभावना जताई है। इंडिया टुडे ने भाजपा को 46 से 53, कांग्रेस को 12 से 21 और अन्य को 2 से 6 सीटें दी हैं। पीस मीडिया के अनुसार भाजपा को 33, कांग्रेस को 30 और अन्य को 7 सीटें मिल रही हैं।