उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका, मंत्री यशपाल आर्य भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस को आज एक और झटका लगा जब राज्य की हरीश रावत सरकार में मंत्री यशपाल आर्य पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निवास पर उनकी उपस्थिति में आर्य ने भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू और तीन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा और भुवन चंद्र खनडोडी भी मौजूद थे।

आर्य उत्तराखंड सरकार में राजस्व, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, सहकारी, तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवाएं, ग्रामीण सड़कें और जल निकासी, भारत। नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना के मंत्री थे। वह 2012 में बाजपुर विधानसभा सीट से जीते थे।