UP उपचुनाव: देवबंद सीट पर कांग्रेस की जीत, सपा को हराकर मारी बाजी:

9k=

सहारनपुर: सहारनपुर के देवबंद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार माविया अली ने सपा उम्मीदवार मीना राणा को हराकर जीत दर्ज कर ली है। वे 3424 वोटों से जीते हैं। जीत के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है और उत्तसव का दौर शुरू हो चुका है।
देवबंद विधान सभा उपचुनाव के 22 राउन्ड की मतगणना के बाद अंतिम परिणाम इस प्रकार रहा-

कांग्रेस-50921, सपा-47231, भाजपा- 45327।
गौरतलब है कि इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और सपा तीनो पार्टियों में कांटे की टक्कर थी। काफी देर तक सपा ने इस सीट पर बढ़त बनाया हुआ था। कुछ देर तक भाजपा उम्मीदवार रामपालसिंह पुंडीर भी आगे रहे थे लेकिन अंत में बाजी हाथ आई कांग्रेस के।

बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस के लिए यह राहत की खबर हो सकती है। अभी मुजफ्परनगर की सदर सीट और फैजाबाद के बीकापुर सीट का अंतिम नतीजा आना बाकी है ।