कल हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल पहुंच कर जज जगदीप सिंह राम रहीम को सुनाएंगे सजा

पंजाब: साल 2002 में साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गए गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला अदालत सोमवार को सजा सुनाएगी।

राज्य में हिंसा के माहौल और सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को कोर्ट में नहीं बुलाया जायेगा। जिसके कारण सरकार ने रोहतक की जेल में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट लगाने का फैसला सुनाया है।

राम रहीम को सजा सुनाने के लिए पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से जेल पहुंचेंगे और दोपहर करीब 1 बजे राम रहीम सिंह को सजा सुनाएंगे।

केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार से जज जगदीप सिंह पर खतरे की आशंका के मद्देनजर उनको पर्याप्त हाई लेवल सुरक्षा मुहैया करने को कहा है।

आपको बता दें की दोषी करार दिए जाने के बाद, डेरा समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई हिंसा की गई थी।

जिसके चलते राम रहीम को रोहतक जेल ले जाने के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष रूप से हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया था और उसे सानोरिया के जिला जेल में रखा गया है, जो रोहतक से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

डीजीपी ने कहा, “उसे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सजा सुनाई जा सकती है, या जरूरत पड़ी तो कोर्ट को ही जेल में लगाया जाएगा।”