कांग्रेस में सुधार की है जरूरत: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली: 4 राज्यों और 1 यूनियन टेरिटरी में विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस में चिंता गहरा गई है कि आखिर उनके हार के कारण क्या है? पूरी पार्टी लाइन में बयानों का दौर शुरु हो चुका है।  रिजल्ट आने  के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि ये रिजल्ट बहुत निराशाजनक है और अनएक्सपेक्टेड नहीं है लेकिन हमें जनता के फैसले का सम्मान करना होता है।  क्या कांग्रेस को बड़ी सर्जरी के लिए जाना चाहिए और पार्टी में सुधार की जरूरत है।
कांग्रेस ने दो महत्वपूर्ण राज्य असम और केरल खो दिए। तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस का गठबंधन कुछ नहीं कर पाया लेकिन विपक्ष में बैठकर भी कांग्रेस जनता के लिए काम करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पलटकर अपनी ताकत दिखाई है लेकिन मौजूदा हालात चिंता का कारण हैं।